Tata Steel Plant: जमशेदपुर टाटा स्टील प्लांट में हुआ बहुत बड़ा धमाका, इस धमाके के बाद प्लांट में आग लग गयी.
झारखंड के जमशेदपुर में Tata Steel Plant में भयानक विस्फोट हो गया है , जिसकी वजह से प्लांट में भीषण आग लग गयी. इस घटना में 3 मजदुर ज्यादा जख्मी हो गए। हादसे में घायल मजदुर का झारखंड के CM Hemant Soren ने हाल जाना, उनको इलाज ले लिए जिला अस्पताल रेफेर किया गया।
झारखंड के CM Hemant Soren ने घायलों के इलाज के लिए दिए निर्देश
स्टील प्लांट घटना पर झारखंड के CM Hemant Soren ने ट्वीट किया, “जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है। जिला प्रशासन, टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्यवाई कर रही है.”
Also Read: Howrah Bridge Kolkata
घटना में में घायल मजदूरों की हालत काफी नाजुक
बताया जा रहा है की टाटा स्टील आग हादसे में घायल मजदुर की हालत नाजुक है, डाक्टरों की 11 सदसीय टीम उनके इलाज में जुटी हुई है, हादसे के बाद आनन – फानन में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.